हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक भाजपा नेता पर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया, कांग्रेस ने सवाल उठाए, बीजेपी ने पार्टी से निकाला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक भाजपा नेता पर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया, कांग्रेस ने सवाल उठाए, बीजेपी ने पार्टी से निकाला

 

हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक भाजपा नेता पर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगायाn है।

भाजपा नेता पर गंभीर आरोप हैं। हालांकि पुलिस नेता पर लगे आरोपों की जाच कर रही है कि आरोप सही है या गलत।

भाजपा के नेता को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया पार्टी से निष्कासित

आपको बता दें कि बहादराबाद थाना क्षेत्र में किशोरी की रेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। हाईवे किनारे मिले एक किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप भाजपा नेता पर लगाया है।

जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आदित्य राज सैनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आदित्य कोठरी ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।

किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने पिछड़ा आयोग के सदस्य व ग्राम प्रधान पति और उसके नौकर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साजिश सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं भीम आर्मी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक किशोरी के शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह पतंजलि के पास हाईवे किनारे एक लड़की का शव बरामद हुआ था। देर शाम परिजनों ने किशोरी की पहचान की। देर रात में किशोरी की मां ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि 23 जून की शाम 7 बजे अमित सैनी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। देर रात तक वह नहीं लौटी तो अमित सैनी से फोन पर बात की। उसने किशोरी को अपने साथ होने की बात कही और फोन न करने के लिए कहा।

परिजनों का आरोप है कि 24 जून सुबह पिछड़ा आयोग के सदस्य व ग्राम प्रधान पति आदित्यराज सैनी के यहां पहुंचकर जानकारी दी। अमित उसी के यहां काम करता है। चौकी में जाने की बात कहने पर उसने मामले को निपटाने के लिए कहा। बाद में किशोरी के शव मिलने की जानकारी उन्हें मिली।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिजनों का आरोप है कि 6 महीने से अमित ने किशोरी प्रेम जाल में फंसा रखा था। शादी का झांसा देकर लगातार उसे दुष्कर्म कर रहा था। परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। परिजनों का आरोप है कि अमित सैनी और आदित्यराज सैनी ने कर्म कर हत्या की है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top