उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का एम्स ने किया मेडिकल बुलेटिन जारी, डॉक्टरों ने दी ये जानकारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का एम्स ने किया मेडिकल बुलेटिन जारी, डॉक्टरों ने दी ये जानकारी

 

एम्स ऋषिकेश।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी श्रीमती सावित्री देवी (उम्र 80 वर्ष) को मंगलवार को एम्स, ऋषिकेश अस्पताल में परिजनों द्वारा रुटीन चैकअप के लिए लाया गया था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए स्पेशल (जिरियाट्रिक वार्ड) में विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में श्रीमती सावित्री देवी की स्वास्थ्य सम्बंधित प्रारम्भिक जांचे की गई।

 

 

एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि अस्पताल में उनकी प्रारम्भिक जांच में उच्च रक्तचाप की शिकायत पाई गई। जिसके उपरांत उन्हें अन्य जरुरी रुटीन परीक्षण के लिए भर्ती किया गया है,

 

 

 

जहां उनकी विभिन्न जांचें व आवश्यक उपचार चल रहा है। संस्थान के जन सम्पर्क अधिकारी सन्दीप कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती सावित्री देवी जी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित समय पर स्वास्थ्य जांच कर रही है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top