Big breaking :-पौड़ी- ग्राम कोट के पास नदी में डूबे 02 युवक, हुई मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पौड़ी- ग्राम कोट के पास नदी में डूबे 02 युवक, हुई मौत

: *जनपद पौड़ी- ग्राम कोट के पास नदी में डूबे 02 युवक, SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान*

दिनाँक 05 अगस्त 2024 को डीसीआर, पौड़ी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ग्राम कोट के पास नदी में 02 युवक डूब गए है, जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SI उमराव सिंह के नेतृत्व में रात्रि लगभग 11:00 बजे SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम के जवानों द्वारा नदी में गहन सर्चिंग करते हुए 01 युवक के शव को ढूंढकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

: आज दिनांक 06 अगस्त 2024 को जनपद पौड़ी में ग्राम कोट के पास डूबे युवक की सर्चिंग करते हुए SDRF टीम द्वारा दूसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतकों का विवरण:-*
1. रविन्द्र सिंह पुत्र श्री वीरेंद्र प्रसाद, उम्र- 20 वर्ष
2. प्रियांशू पुत्र श्री मदन सिंह, उम्र- 18 वर्ष
उपरोक्त दोनों ग्राम- खड़ेत, पौड़ी गढ़वाल के निवासी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top