Big breaking :-उत्तराखंड के 10 मेधावी विद्यार्थी इंग्लैंड से करेंगे परास्नातक, 14 अगस्त को करेंगे एमओयू - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड के 10 मेधावी विद्यार्थी इंग्लैंड से करेंगे परास्नातक, 14 अगस्त को करेंगे एमओयू

मेधावी विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग राज्य के 10 मेधावी स्नातक छात्र-छात्राओं को चयनित कर इंग्लैंड से परास्नातक कराएगा। 14 अगस्त को सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कार्यालय में फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस, ब्रिटिश हाई कमीशन से एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवनिंग छात्रवृत्ति योजना के तहत उत्तराखंड के दस स्नातक छात्रों को यूनाइटेड किंगडम (यूके) में पढ़ाई का मौका मिलेगा। शेवनिंग छात्रवृत्ति के लिए पांच बालक और पांच बालिकाओं का चयन उनकी नेतृत्व क्षमता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर होगा। विदेश में एक साल की परास्नातक की पढ़ाई करने का खर्च करीब 40 लाख रुपये आता है। राज्य सरकार 20 लाख रुपये का योगदान करेगी जब शेवनिंग इंडिया शेष 20 लाख रुपये वहन करेगी। इससे छात्रों को अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने, आवश्यक कौशल और ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। शेवनिंग संगठन चार दशकों से 160 देशों में काम कर रहा है। संगठन की ओर से उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को इंग्लैंड के किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश की सुविधा दी जाती है।

इंफोसिस लिमिटेड में यूजी और पीजी छात्रों को मिलेगा रोजगार
उत्तराखंड के यूजी और पीजी छात्रों को इंफोसिस लिमिटेड बेंगलुरु में रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी 14 अगस्त को ही इंफोसिस लिमिटेड बेंगलुरु के साथ एमओयू करेंगे। एमओयू होने के बाद उच्च शिक्षा ले रहे उत्तराखंड के युवाओं को कंपनी रोजगार के अवसर मुहैया कराएगी।

 

 

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवनिंग छात्रवृत्ति योजना के तहत उत्तराखंड के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) में पढ़ाई का मौका मिलेगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी 14 अगस्त को फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस ब्रिटिश हाई कमीशन से एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।
-प्रो. अंजू अग्रवाल, उच्च शिक्षा निदेशक

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top