Ad
ज्योतिष

Big breaking :-16 जुलाई को बदलेगी सूर्य की चाल, ये 7 राशि वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित, पढ़ें अपना भविष्यफल

16 जुलाई को बदलेगी सूर्य की चाल, ये 7 राशि वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित, पढ़ें अपना भविष्यफलज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। 16 जुलाई को सूर्य देव अपनी चाल बदलने जा रहे हैं।

 

 

इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता का सान्निध्य मिलेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि – आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें । क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

कर्क राशि- मन शांत रहेगा, फिर भी आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पांच दिसंबर के बाद माता से धन की प्राप्ति की संभावना बन रही है।

सिंह राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

तुला राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्चा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में व्यर्थ के क्रोध से बचें। संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

7 जुलाई को इन 4 राशि वालों को चमकेगा सोया हुआ भाग्य, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता- -पिता का साथ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 गूगल न्यूज़ ऐप पर फॉलो करें


अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -

👉 www.thetruefact.com

👉 www.thekhabarnamaindia.com

👉 www.gairsainlive.com

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top