Big breaking :-चमोली के ग़मशाली गांव में बर्फबारी के चलते फंसे ऋषिकेश के 4 पर्यटकों को प्रशासन की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चमोली के ग़मशाली गांव में बर्फबारी के चलते फंसे ऋषिकेश के 4 पर्यटकों को प्रशासन की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा

/ चमोली चमोली के ग़मशाली गांव में बर्फबारी के चलते फंसे ऋषिकेश के 4 पर्यटकों को प्रशासन की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि गमशाली में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। पर्यटकों को घाटी में तैनात आईटीबीपी और बीआरओ की ओर से सभी प्रकार की मदद दी जा रही है।

 

 

चारों पर्यटकों को मलारी लाया जा रहा है। जबकि उनके वाहन को सड़क मार्ग से बर्फ हटाने के बाद घाटी से निकला जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यटक पर्यटक प्रशासन को सूचना दिए बिना घाटी घूमने गए थे। उन्होंने जनपद में आने वाले पर्यटकों से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने से पूर्व प्रशासन को सूचना अवश्य देने और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का ध्यान रखने की बात कही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top