Big breaking :-यहाँ मकान में लग गई आग, मौके पर दमकल के वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ मकान में लग गई आग, मौके पर दमकल के वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गया 

 

*थाना रायवाला*

आज दिनांक 13 सितंबर 2024 को समय 9:00 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली की गोल कोठी के पास एक दुकान के ऊपर प्रथम तल के मकान में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस तथा फायर की गाड़ी मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मौके पर दमकल के वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गया

 

घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि उक्त मकान में प्रेमचंद पुत्र स्वर्गीय रामाशीष निवासी गैस गोदाम के पास वाली गली, गोल कोठी के पास हरिपुर कला, थाना रायवाला अपने परिवार के साथ निवास करते हैl प्रेमचंद की पत्नी अपने बच्चे के साथ गांव गई थी, प्रेमचंद कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है जो आज आज सुबह घर में पूजा कर दिया जलाकर निकला था।

 

 

 

प्रथमदृष्टया पूजा के दिए से घर पर लगाना प्रतीत हो रहा है, आग से घर मे रखा घरेलू सामान जल गया, कोई जन हानि नहीं हुई है l आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top