Big breaking :-चंपावत जिले के एक दूरस्थ गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई, सीएम धामी ने जताया शोक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चंपावत जिले के एक दूरस्थ गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई, सीएम धामी ने जताया शोक

चंपावतः चंपावत जिले के एक दूरस्थ गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई। ये दोनों छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। छात्राओं की एकाएक हुई मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर अस्पताल लाया गया है।

धूरा के ग्राम प्रधान कमल किशोर और बुड़म के पूर्व ग्राम प्रधान महेश बोहरा ने बताया कि 8 मई को अपरान्ह को हाईस्कूल में पढ़ने वाली दोनों छात्राएं सूखीढांग-डांडा- मीडार सड़क पर बुड़म से कुछ दूरी पर स्कूल से अपने- अपने घरों को जा रहे थे। इस बीच सड़क से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ गए। सड़क के एक मोड़ पर एकाएक दोनों छात्राएं ट्रॉली से असंतुलित होकर लुढ़कीं और पहिये की चपेट में आने से कुचल गई।

दोनों (बुड़म ग्राम पंचायत के सुकनी तोक की कविता (17) पुत्री हर सिंह और अनीता (16) पुत्री कौशल सिंह बुड़म तोक) छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद चल्थी चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा गया है। स्कूल नहीं होने से बुड़म की ये छात्राएं 12 किलोमीटर दूर तलियाबांज स्कूल जाती थीं। इस वाकये से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। साथ ही क्षेत्र में भी शोक छा गया है।

 

वही सीएम ने दुःख जताया

जनपद चम्पावत के सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क मार्ग पर वाहन दुर्घटना में दो स्कूली छात्राओं के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ।*

*ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्माओं को श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें*

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top