Big breaking :-चमोली थराली में हादसा, ट्राली से गिरकर पीआरडी जवान की मौत ।। - News Height
CHAMOLI NEWS

Big breaking :-चमोली थराली में हादसा, ट्राली से गिरकर पीआरडी जवान की मौत ।।

चमोली थराली में हादसा ।
ट्राली से गिरकर पीआरडी जवान की मौत ।।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली से डेथ मैमो मृतक विनोद सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय यशपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम थराली चमोली, उम्र 42 वर्ष जो पीआरडी नगर पंचायत थराली में कार्यरत था प्रातः अपने घर से तहसील थराली जाते हुये प्राणमती नदी पर लगी ट्रॉली से नदी को पार करने के लिए ट्रॉली का इंतजार कर रहे थे कि ट्राली की रस्सी में पैर फंसने के कारण विनोद सिंह बिष्ट नदी में गिर गया और गिरने से सिर में आई चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

 

 

 

मृतक के शव का पंचायत नामा कार्यवाही की गई है। शव का पोस्टमार्टम करने हेतु उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार कर्णप्रयाग चिकित्सालय से चिकित्सकों की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंच रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top