Big breaking :-रेलवे परियोजना में हादसा, सुरंग के अंदर काम कर रहे झारखंड के मजदूर की मशीन के नीचे आने से मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रेलवे परियोजना में हादसा, सुरंग के अंदर काम कर रहे झारखंड के मजदूर की मशीन के नीचे आने से मौत

रेलवे परियोजना में हादसा, सुरंग के अंदर काम कर रहे झारखंड के मजदूर की मशीन के नीचे आने से मौत

रेलवे सुरंग में काम कर रहे झारखंड के मजदूर की मौत हो गई। मशीन से खोदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन बैक करते समय मजदूर मशीन के नीचे आ गया।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में गूलर क्षेत्र में सुरंग के अंदर काम कर रहे एक युवक की मशीन के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।बुधवार को रेलवे प्रोजेक्ट में काम कर रही एलएनटी के अभय प्रताप ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

अभय ने पुलिस को बताया कि गूलर क्षेत्र में सुरंग निर्माण कार्य में मशीन से खोदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन बैक करते समय मजदूर विकास सोरेंग (27) पुत्र निखिल सोरेंग निवासी दुमकी करोजो, झारखंड मशीन के नीचे आ गया।

जिसे तत्काल उपचार के लिए राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश साह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top