Big breaking :-थराली में हादसा…प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम - News Height
CHAMOLI NEWS

Big breaking :-थराली में हादसा…प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

थराली में हादसा…प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरा व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

थराली में प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से हादसा हो गया। पैर फंसने से एक व्यक्ति नीचे गिर गया और हादसे में उसकी जान चली गई।

थराली में प्राणमति नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति शुक्रवार सुबह गांव से बाजार आ रहा था। बताया जा रहा है ट्रॉली में पैर फंसने से व्यक्ति नीचे गिरा। पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

प्राणमति नदी पर बीते साल पुल बह गया था, जिसके बाद यहां अस्थाई पुल बनाकर ग्रामीण आवाजाही कर रहे थे, लेकिन एक माह पूर्व की बारिश में यह अस्थाई पुल भी बह गया। इसके बाद लोनीवि ने दो दिन पूर्व यहां ट्रॉली लगाई थी।

पुलिस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति थराली गांव का है। जिसका नाम विनोद सिंह है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top