Big breaking :-भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, तीन मंजिला घर का आधा हिस्सा ढहा, परिवार ने भागकर बचाई जान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, तीन मंजिला घर का आधा हिस्सा ढहा, परिवार ने भागकर बचाई जान

भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, तीन मंजिला घर का आधा हिस्सा ढहा, परिवार ने भागकर बचाई जान

घटना के समय शशि पांडे दूसरी मंजिल पर सोई थी। पहली मंजिल गिरने की भारी आवाज से उसकी नींद खुल गई और वह बाहर की ओर दौड़ पड़ी।

तड़के भारी बारिश से ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव में तीन मंजिला घर का आधा हिस्सा भर भराकर ढह गया। गनीमत यह रही कि उस हिस्से की ओर सोई महिला की तेज आवाज से नींद खुल गई और वह बाहर की ओर भाग निकली। जिससे उसकी जान बच गई। वहीं आधे हिस्से में स्थित बरामदे में सोए उसके पति व बेटा इसकी चपेट में आने से बच गए।

जानकारी अनुसार, गुरुवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी। जिससे पंतगांव में एक पुराने मकान का आधा हिस्सा गिर गया। घटना के समय शशि पांडे(47) दूसरी मंजिल पर सोई थी। पहली मंजिल गिरने की भारी आवाज से उसकी नींद खुल गई और वह बाहर की ओर दौड़ पड़ी। थोड़ी देर में दूसरी मंजिल का आधा हिस्सा भी ढह गया। वहीं, बरामदे में सोने से उसके पति द्वारिका प्रसाद व बेटा आयुष मलबे की चपेट में आने से बच गए।

परिवार का खाने पीने का सामान, कपड़े व जरूरी दस्तावेज मलबे में ही दब गए। सूचना पर राजस्व निरीक्षक मदन लाल व उप निरीक्षक तोता सिंह मौके पर पहुँचे। राजस्व निरीक्षक ने बताया की पीड़ित परिवार को हुए नुकसान का जायजा लिये जाने के बाद उसे व अनुमन्य सहायता दी जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top