Big breaking :-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, तोताघाटी में मुजफ्फरनगर के लोगों का वाहन पलटा, 13 लोग थे सवार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, तोताघाटी में मुजफ्फरनगर के लोगों का वाहन पलटा, 13 लोग थे सवार

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, तोताघाटी में मुजफ्फरनगर के लोगों का वाहन पलटा, 13 लोग थे सवार

सभी लोग मुजफ्फरनगर निवासी हैं। ये श्रीनगर से मुजफ्फरनगर वापस जा रहे थे। तोताघाटी में उनका वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और हादसे का शिकार हो गया।

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को हादसा हो गया। तोता घाटी के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। पिकअप में 13 लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में सभी यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। यहां से पांच लोगों को गंभीर हालत देखते हुए एम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग मुजफ्फरनगर निवासी हैं। ये श्रीनगर से मुजफ्फरनगर वापस जा रहे थे। सभी लोग हवाई निर्माण का काम करते थे। तोताघाटी में उनका वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और हादसे का शिकार हो गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top