Big breaking :-सीएम धामी के बाद अब मंत्री दिल्ली दौरे पर, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नई दिल्ली में की केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम धामी के बाद अब मंत्री दिल्ली दौरे पर, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नई दिल्ली में की केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट

 

 

*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नई दिल्ली में की केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट,केंद्रीय मंत्री बनने पर दी बधाई*

 

*कैबिनेट मंत्री ने राज्य में संचालित केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की दी जानकारी, केंद्रीय बाल विकास और खाद्य मंत्री ने राज्य हित मे पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन*

 

 

*नई दिल्ली/देहरादून*: कल देर सायं नई दिल्ली में उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की।कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को देश मे मोदी सरकार 3.O बनने व केंद्रीय मंत्री बनने की बधाई व शुभकामनायें दीं।

 

 

 

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्रियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की,साथ ही देवभूमि उत्तराखंड में संचालित केंद्र पोषित योजनाएं कितनी अच्छे से संचालित है, के बारे में अवगत कराया और राज्य पोषित योजनाओं पर चर्चा की। केंद्रीय बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री द्वारा मंत्री रेखा आर्या को उत्तराखंड राज्य हित मे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top