Big breaking :-खाने में थूक प्रकरण के बाद बोले मुस्लिम संगठन, कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए हिंदू मुस्लिम के बीच में खाई खोदने की कोशिश कर रहे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-खाने में थूक प्रकरण के बाद बोले मुस्लिम संगठन, कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए हिंदू मुस्लिम के बीच में खाई खोदने की कोशिश कर रहे

– खाने पीने की चीजों में थूक कर या अन्य आपत्तिजनक चीजें मिलाकर देने के मामले में हंगामा होने के बाद मुस्लिम संगठन ने सामने आकर सफाई दी है। हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित ईदगाह मदरसे में जमीयत उलामा संगठन से जुड़े मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इन आरोपों का खंडन किया है।

 

 

मुस्लिम धर्म गुरुओं का कहना है कि मुसलमान कभी इतनी गिरी हुई हरकत नहीं कर सकता। देश में हिंदू मुस्लिम हमेशा से प्रेम और भाईचारे के साथ रहे हैं। कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए हिंदू मुस्लिम के बीच में खाई खोदने की कोशिश कर रहे हैं। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने स्पष्ट किया कि अगर किसी भी धर्म का कोई भी व्यक्ति खाने पीने की चीजों में थूक कर या आपत्तिजनक चीज मिलाकर देता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन इक्के दुक्के लोगों की वजह से पूरी कौम को निशाना बनाया जाना गलत है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top