Big breaking :-गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में सभी सांसद मिले मंत्री नितिन गडकरी से, केदारनाथ यात्रा मार्ग में अक्सर बाधित होने मार्गों के पक्के समाधान का किया अनुरोध - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में सभी सांसद मिले मंत्री नितिन गडकरी से, केदारनाथ यात्रा मार्ग में अक्सर बाधित होने मार्गों के पक्के समाधान का किया अनुरोध

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज प्रदेश के सभी लोकसभा सांसदों के साथ संयुक्त रूप से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उत्तराखंड में विशेष रूप से केदार घाटी में आई आपदा पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी।

 

सांसद बलूनी ने बताया कि उत्तराखंड के आज सभी सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस बारे में चर्चा की। बलूनी ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था वहां के पर्यटन पर निर्भर करती है और हमारे स्थानीय लोग और छोटे-बड़े सभी व्यापारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

 

 

 

उन्होंने कहा कि केदारघाटी और रामनगर सहित प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सड़क मार्ग बाधित हैं। बलूनी ने कहा कि हमने केंद्रीय मंत्री से यात्रा मार्ग सहित प्रदेश के अन्य राजमार्गों पर मौजूद आपदा संवेदनशील स्थानों पर स्थायी समाधान झरने का अनुरोध किया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top