Big breaking :-लोहाघाट के न्यायिक बंदीगृह से एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया - News Height
CHAMPAWAT NEWS

Big breaking :-लोहाघाट के न्यायिक बंदीगृह से एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया

चंपावत। लोहाघाट के न्यायिक बंदीगृह से एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया है। नेपाल का यह आरोपी बलात्कार के आरोप में न्यायिक हिरासत में था। आज 12 सितंबर की सुबह आरोपी एकाएक बंदीगृह से फरार हो गया। पता लगते ही पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। अलबत्ता इस वाकये से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने फरार आरोपी की जानकारी सार्वजनिक करते हुए किसी भी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी शेयर करने की अपील की है।

 

 

 

पुलिस के मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त को चंपावत कोतवाली के अंतर्गत चल्थी चौकी क्षेत्र में शंकर लाल चौधरी (32) पुत्र विपत लाल चौधरी, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना सिसैया, नगर पालिका बेटकोट, महेंद्रनगर, जिला कंचनपुर नेपाल के खिलाफ एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय के आदेश से आरोपी इस वक्त न्यायिक हिरासत में लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह में था। लेकिन आज चकमा देते हुए आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हरे रंग की टी शर्ट और काले रंग का निकर पहना था। पुलिस ने फरार आरोपी की किसी भी जानकारी को पुलिस से साझा करने की अपील की है। इसके लिए लोहाघाट थानाध्यक्ष के मोबाइल नबर 9411112915 के अलावा पुलिस नियंत्रण कक्ष 112, 9411112984 और 05965230607 पर सूचना देने की अपील की गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top