Big breaking :-आवारा जानवर के चलते बुझ गया एक और घर का इकलौता चिराग - News Height
NAINITAL NEWS

Big breaking :-आवारा जानवर के चलते बुझ गया एक और घर का इकलौता चिराग

आवारा जानवर के चलते बुझ गया एक और घर का इकलौता चिराग

आवारा जानवरो का आतंक लगातार जारी है इस बार गौलापार में रात तेज रफ्तार कार आवारा जानवर से टकराकर कार सड़क किनारे नहर में जा गिरी। चालक कार के नीचे दब गया। गंभीर हालात में उसे हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौलापार स्थित कुंवरपुर के रहने वाले अभिषेक नेगी (28 वर्ष) पुत्र स्व.सुरेंद्र नेगी बुधवार रात करीब एक बजे काठगोदाम की ओर से कार से घर लौट रहा था।

 

 

खेड़ा देवला के पास जानवर से टकराकर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नहर में जा गिरी। हादसे में कार चालक अपनी ही कार के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निकालकर रात में डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top