Big breaking :-आरतोला-जागेश्वर सड़क दुरुस्त, आज (रविवार) से होगा वाहनों का संचालन - News Height
ALMORA NEWS

Big breaking :-आरतोला-जागेश्वर सड़क दुरुस्त, आज (रविवार) से होगा वाहनों का संचालन

 

आरतोला-जागेश्वर सड़क ऋण मोक्षमी मंदिर के पास बीते 27 जुलाई को धंस गई थी। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा खाई में समा गया था।इसी को देखते हुए प्रशासन ने इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। इससे जागेश्वर धाम के श्रावणी मेले में व्यापक असर पड़ रहा था। इसी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर लोनिवि की टीम ने सड़क के टूटे हुए हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी थी, जोकल शाम पूरी हो गई है।

 

 

लोनिवि के एई आलोक ओली ने बताया कि रविवार से इस सड़क से छोटे वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे भक्तजन अपनी कार से सीधे जागेश्वर धाम पहुंच पाएंगे। इससे भक्तों सहित स्थानीय जनता का काफी राहत मिलेगी। दनिया थाने के एसओ विजय नेगी ने बताया कि भीड़ को देखते श्रद्धालुओं के वाहन पूर्व की भांति दिन में आरतोला स्थित पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे

 

 

, जहां से शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंचाए जाएंगे। शाम छह बजे बाद श्रद्धालु पूर्व की भांति अपनी कार से सीधे जागेश्वर पहुंच पाएंगे। करीब तीन-चार दिन के भीतर इस सड़क पर ट्रक सहित अन्य बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top