Big breaking :-उत्तराखंड में यहाँ पहाड़ में हो गया बड़ा क्लेश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड में यहाँ पहाड़ में हो गया बड़ा क्लेश

/ गौचर में आज एक मसाले की ठेली को लगाने को लेकर दो धर्मो के लोगो की आपस मे कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है । पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि धर्म विशेष के व्यक्ति ने मामूली सी बात को लेकर मेरे साथ मारपीट की, इस घटना की खबर सुनते ही विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के लोगो ने हंगामा मचा दिया । पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है ।

 

 

गौचर में आज हुई घटना के बाद व्यापार संघ और हिन्दू संगठन के लोगो ने धर्म विशेष के खिलाफ रैली निकाली और धर्म विशेष के व्यक्ति की दुकान को तोड़ने की कोशिश की । पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि मामूली सी बात पर धर्म विशेष के लोगो ने मुझ पर हमला कर दिया और अस्पताल में उपचार के दौरान भी उन्होंने पुलिस के सामने मुझे मारा, पीड़ित ने बताया कि वे मुझे जान से मार देते इतने में लोगो ने मुझे बचाया मारने वाले लोगो में महिलाएँ भी थी ।

 

 

 

मामले की खबर सुनते ही प्रशासन द्वारा गौचर में भारी पुलिस बल बुलाया गया , एसडीएम और सीओ चमोली भी गौचर पहुचे । हिन्दू व्यक्ति के साथ हुई घटना के विरोध में व्यापार संघ और बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद ने रैली निकाली । फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है । और गौचर में धारा 163 लगाई गई है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top