Big breaking :-उत्तराखंड के IPS अधिकारियो के केंद्र में इनपैनलमेंट को लेकर आया बड़ा UPDATE - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड के IPS अधिकारियो के केंद्र में इनपैनलमेंट को लेकर आया बड़ा UPDATE

आई०पी०एस० अधिकारियों को केन्द्र में इम्पैनेलमेंट किये जाने की समस्त कार्यवाही गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत है, इस हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्बन्धित आई०पी०एस० अधिकारियों के विजिलेंस स्टेटस तथा विजिलेंस प्रोफाईल सम्बन्धी प्रपत्र राज्य सरकार से मांगे जाते हैं। भारत सरकार द्वारा अक्टूबर 2023 में वर्ष 2006 बैच के निम्नलिखित आई०पी०एस० अधिकारियों के केन्द्र में इम्पैनेलमेंट (IG level) किये जाने के परिप्रेक्ष्य में सम्बन्धित अधिकारियों की विजिलेंस स्टेटस तथा विजिलेंस प्रोफाईल उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित किया गया

  1. सुश्री स्वीटी अग्रवाल।

II. श्री अरूण मोहन जोशी।

श्री अनन्त शंकर ताकवाले।

IV. श्री राजीव स्वरूप।

भारत सरकार द्वारा की गई अपेक्षा के अनुपालन मे राज्य सरकार द्वारा नवम्बर 2023 में ही सम्बन्धित अधिकारियों के विजिलेंस स्टेटस तथा विजिलेंस प्रोफाईल सम्बन्धी प्रपत्र प्रेषित किये जा चुके हैं।

उक्त के अतिरिक्त भारत सरकार के पत्र दिनांक 11 अक्टूबर, 2024 के अनुसार 2004/2005 बैच के पांच अधिकारियों, 18 अक्टूबर, 2024 के पत्र के द्वारा 2007 बैच के चार अधिकारियों तथा 18 अक्टूबर, 2024 के ही द्वारा 1997 बैच के के दो अधिकारियों, कुल 11 अधिकारियों के संबंध में चाहे गए विजिलेंस स्टेटस तथा विजिलेंस प्रोफाईल सम्बन्धी प्रपत्र 27 नवम्बर, 2024 को भारत सरकार को प्रेषित किए गए।

उपरोक्त से स्पष्ट है कि आई०पी०एस० अधिकारियों को केन्द्र में इम्पेनेलमेंट किये जाने की कार्यवाही राज्य सरकार स्तर से सम्पादित नहीं की जाती है। राज्य सरकार द्वारा मात्र भारत सरकार के द्वारा पृच्छित आई०पी०एस० अधिकारियों के विजिलेंस स्टेटस तथा विजिलेंस प्रोफाईल भेजी जाती है। जिसके अनुसार समय समय पर जिन अधिकारियों के बारे में भारत सरकार से पृच्छा की गई है उनका निस्तारण विभाग द्वारा ससमय किया गया है।

आई०पी०एस० अधिकारियों को केन्द्र में इम्पैनेलमेंट किये जाने की समस्त कार्यवाही गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत है, इस हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्बन्धित आई०पी०एस० अधिकारियों के विजिलेंस स्टेटस तथा विजिलेंस प्रोफाईल सम्बन्धी प्रपत्र राज्य सरकार से मांगे जाते हैं। भारत सरकार द्वारा अक्टूबर 2023 में वर्ष 2006 बैच के निम्नलिखित आई०पी०एस० अधिकारियों के केन्द्र में इम्पैनेलमेंट (IG level) किये जाने के परिप्रेक्ष्य में सम्बन्धित अधिकारियों की विजिलेंस स्टेटस तथा विजिलेंस प्रोफाईल उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित किया गया

  1. सुश्री स्वीटी अग्रवाल।

II. श्री अरूण मोहन जोशी।

श्री अनन्त शंकर ताकवाले।

IV. श्री राजीव स्वरूप।

भारत सरकार द्वारा की गई अपेक्षा के अनुपालन मे राज्य सरकार द्वारा नवम्बर 2023 में ही सम्बन्धित अधिकारियों के विजिलेंस स्टेटस तथा विजिलेंस प्रोफाईल सम्बन्धी प्रपत्र प्रेषित किये जा चुके हैं।

उक्त के अतिरिक्त भारत सरकार के पत्र दिनांक 11 अक्टूबर, 2024 के अनुसार 2004/2005 बैच के पांच अधिकारियों, 18 अक्टूबर, 2024 के पत्र के द्वारा 2007 बैच के चार अधिकारियों तथा 18 अक्टूबर, 2024 के ही द्वारा 1997 बैच के के दो अधिकारियों, कुल 11 अधिकारियों के संबंध में चाहे गए विजिलेंस स्टेटस तथा विजिलेंस प्रोफाईल सम्बन्धी प्रपत्र 27 नवम्बर, 2024 को भारत सरकार को प्रेषित किए गए।

उपरोक्त से स्पष्ट है कि आई०पी०एस० अधिकारियों को केन्द्र में इम्पेनेलमेंट किये जाने की कार्यवाही राज्य सरकार स्तर से सम्पादित नहीं की जाती है। राज्य सरकार द्वारा मात्र भारत सरकार के द्वारा पृच्छित आई०पी०एस० अधिकारियों के विजिलेंस स्टेटस तथा विजिलेंस प्रोफाईल भेजी जाती है। जिसके अनुसार समय समय पर जिन अधिकारियों के बारे में भारत सरकार से पृच्छा की गई है उनका निस्तारण विभाग द्वारा ससमय किया गया है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top