Big breaking :-हल्द्वानी में पकड़े गए बंटी बबली, आते थे होंडा सिटी से करते थे ये काम - News Height
NAINITAL NEWS

Big breaking :-हल्द्वानी में पकड़े गए बंटी बबली, आते थे होंडा सिटी से करते थे ये काम

– हल्द्वानी में पकड़े गए बंटी बबलीहल्द्वानी में पुलिस ने बंटी बबली गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आज सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने इस पर मामले का खुलासा करते हुए बताया मां,बेटे और उसकी पत्नी दिल्ली से होंडा सिटी के जरिए हल्द्वानी आते थे।

 

 

इसके बाद वह ई-रिक्शा के माध्यम से भीड़भाड़ वाली जगह पर जाते थे, जहां पर महिलाएं अपना पर्स लेकर आती थी और चोरी करते थे। यह मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं। जहां पर उनके द्वारा पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं की जा चुकी हैं

 

 

 

। पुलिस को उनके पास से चोरी किए गए झुमके, 5000 नगद बरामद हुए हैं। वहीं इस मामले में अभी युवक की मां फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। बंटी बबली गिरोह चला कर यह लोग अक्सर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जिनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी और आज पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस को होंडा सिटी कार भी बरामद हुई है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top