Big breaking :-चमोली, विष्णुप्रयाग के पास नदी किनारे फंसे 02 पर्यटकों को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चमोली, विष्णुप्रयाग के पास नदी किनारे फंसे 02 पर्यटकों को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

 

*जनपद चमोली, विष्णुप्रयाग के पास नदी किनारे फंसे 02 पर्यटकों को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।*

आज दिनाँक 24 दिसम्बर 2024 को थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि विष्णुप्रयाग के पास नदी किनारे 02 पर्यटक फँसे हुए है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट जोशीमठ से SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त दोनों युवक *राजवीर शर्मा C/O मनीष शर्मा, उम्र-18 वर्ष* एवं *अखिल ध्यानी पुत्र श्री दीपक ध्यानी, उम्र-18 वर्ष,* दोनों निवासी- नोएडा, उत्तरप्रदेश घूमने के लिए यहां आए हुए थे, उसी दौरान घूमते हुए नदी किनारे किनारे दूर तक निकल आये। आगे रास्ता न मिलने व लैंडस्लाइड जोन में फंस जाने पर काफी घबरा गए थे।

SDRF टीम द्वारा करीबन 02 किमी दूरी पैदल तय करते हुए मौके पर पहुँचकर दोनों युवकों को सकुशल अपनी सुरक्षा में मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जहाँ से उन्हें थाना जोशीमठ के सुपर्द किया गया।

*रेस्क्यू टीम का विवरण*

Si श्री जगमोहन सिंह
Si श्री विनीत देवरानी
Hc महेश सिंह
Ct संदीप कुमार
Ct विकास कुमार
Ct शेखर नगरकोटी
Pm राहुल भंडारी
Pm कमल नेगी
Udr देवेंद्र नेगी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top