Big breaking :-बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण, चंपावत और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण भी किया , दिए ये निर्देश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण, चंपावत और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण भी किया , दिए ये निर्देश

कुमाऊँ में लगातार 3 दिनों से हुई तेज बारिश में कारण आपदा जैसे हालात बन गए, जिसके बाद पूरे कुमाऊं में अतिवृष्टि के कारण बिगड़े हालातो को लेकर सीएम धामी का भी प्रभावित इलाकों में जा कर स्थलीय निरीक्षण किया है,वही सीएम धामी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया

 

 

जिसके तहत आज मुख्यमंत्री अपने कुमाऊं भ्रमण के दौरान हल्द्वानी पहुँचे जा उनके द्वारा अतिवृष्टि के कारण प्रभावित छेत्रो का स्थलीय निरीक्षण किया और हालातो का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए ।

 

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपनी विधानसभा चम्पावत के टनकपुर बनबसा क्षेत्र का दौरा किया।सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे बनबसा एनएचपीसी हेलीपेड में उतरने के उपरांत सीएम सड़क रास्ते से टनकपुर शारदा घाट क्षेत्र में पहुंचे। जहां सीएम ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत,जिलाधिकारी नवनीत पांडे सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से शारदा घाट क्षेत्र में शारदा नदी के जल स्तर बड़ने से हुए नुकसान व घाट के जल्द निर्माण व बाढ़ आपदा के विषय पर अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके बाद सीएम ने बोरा गोठ क्षेत्र में आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया।वही प्रशासन को राहत कार्यों को त्वरित रूप से करने के निर्देश उपरांत सीएम खटीमा को रवाना हो गए।इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर सहित डीएम व एसडीएम सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

।।।।।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top