Big breaking :-सीएम धामी हरिद्वार में पंतजलि आडिटोरियम पहुंचकर युवा धर्म संसद के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम धामी हरिद्वार में पंतजलि आडिटोरियम पहुंचकर युवा धर्म संसद के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से आज पहुंचेंगे हरिद्वार

सेवाज्ञ संस्थानम की ओर से आज 13 सितंबर से शुरू और कल 14 सितंबर तक पंतजलि विश्वविद्यालय के सभागार में युवा धर्म संसद का आयोजन होगा

सीएम धामी अभी कुछ देर में करीब 10 बजे हरिद्वार में पंतजलि आडिटोरियम पहुंचकर युवा धर्म संसद के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

आज से पतंजलि विश्व विद्यालय में होगी युवा धर्म संसद शुरू

युवा धर्म संसद में 24 राज्यों के करीब 2200 युवा भाग लेंगे

आज से पंतजलि योगपीठ आडिटोरियम में आयोजित होने वाली युवा धर्म संसद के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी।

हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार
प्रमुख श्री सुनील आम्बेकर, योगऋषि स्वामी रामदेव, आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण, श्रीराम मंदिर न्यास के महासचिव चम्पत राय की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित हो रहे सत्रों में मुकुल कनिटकर,
आईसीपीआर के सचिव प्रो सच्चिदानंद मिश्रा,केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.
श्रीनिवास बरखेड़ी, गुजरात विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नीरजा गुप्ता, रामनाथ झा जी,
विश्वभूषण मिश्रा सहित नामचीन व्यक्ति व कई विश्वविद्यालयों के कुलपति सम्मिलित होने वाले है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top