Big breaking :-सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, 10 दिन में इस्तीफा न देने पर बाबा सिद्दकी की तरह अंजाम होने की धमकी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, 10 दिन में इस्तीफा न देने पर बाबा सिद्दकी की तरह अंजाम होने की धमकी

 

सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, 10 दिन में इस्तीफा न देने पर बाबा सिद्दकी की तरह अंजाम होने की धमकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम पर धमकी आई है। मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से मैसेज आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को ये धमकी शनिवार की शाम को मिली है। यूपी के मुख्यमंत्री के लिए धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर है।

 

 

एक ओर मुंबई पुलिस इस कॉल की जांच में जुट गई है और मैसेज भेजने वाले की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी ओर इसको लेकर यूपी पुलिस को इसकी डिटेल भेजी गई है. मुंबई पुलिस से इनपुट मिलने के बाद यूपी पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है।
इस साल सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। धमकी देने वालों को यूपी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। किसी ने डायल 112 पर कॉल कर धमकी दी तो किसी ने फेसबुक और ट्विटर के जरिए। इन सभी को यूपी पुलिस ने कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया था।

 

 

 

इसी साल 23 अप्रैल को एक शख्स ने डायल 112 पर मैसेज कर धमकी थी, जिसमें अपराधी ने लिखा था, “सीएम योगी को मार दूंगा जल्द ही।” इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हुईं और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह एक शख्स ने ट्विटर पर धमकी दी, उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया। एक शख्स ने फेसबुक पर धमकी दी, उसे बिहार के फुलवारिया शरीफ से पुलिस घसीटकर यूपी ले आई

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top