Big breaking :-कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखण्ड प्रदेश में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारी हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखण्ड प्रदेश में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारी हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा

 

कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तराखण्ड प्रदेश में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारी हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने निकाय चुनावों की तैयारी एवं चुनाव संचालन हेतु प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है जिसके तहत देहरादून में श्री मंत्री प्रसाद नैथानी, हरिद्वार श्री प्रकाश जोशी, उत्तरकाशी श्री सूर्यकान्त धस्माना, चमोली श्री मदन सिंह बिष्ट, टिहरी श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, रूद्रप्रयाग श्री हरीश धामी, पौडी श्री जोत सिंह गुनसोला, पिथौरागढ श्री प्रदीप टम्टा, चम्पावत श्री महेन्द्र सिंह पाल, अल्मोडा श्री शूरवीर ंिसह सजवाण, बागेश्वर श्री सतीश नैनवाल,

 

 

नैनीताल श्री गोविन्द सिंह कुंजवाल, उद्यमसिंह नगर मे श्री रणजीत ंिसंह रावत को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन माहरा द्वारा सभी प्रभारीगणों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने प्रभार वाले जनपदों में निकाय चुनावों की तैयारी एवं चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु एक सप्ताह के अन्दर अपनी आख्या प्रदेश कार्यालय को देंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top