Big breaking :-देश के जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का निधन हो गया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देश के जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का निधन हो गया

देश के जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हुआ. उन्हें हरिद्वार में समाधि दी जाएगी. वह भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर थे इसलिए उन्हें पायलट बाबा के नाम से प्रसिद्धि मिली. पाकिस्तान से हुए 2 युद्ध में फाइटर पायलट की भूमिका निभाई, उसके बाद संन्यास लिया था.

पायलट बाबा के इंस्टा अकाउंट पर उनके महासमाधि की जानकारी गई. सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लिखा गया- ओम नमो नारायण, भारी मन से और अपने प्रिय गुरुदेव के प्रति गहरी श्रद्धा के साथ, दुनिया भर के सभी शिष्यों, भक्तों को सूचित किया जाता है कि हमारे पूज्य गुरुदेव महायोगी पायलट बाबाजी ने आज महासमाधि ले ली है. उन्होंने अपना नश्वर शरीर त्याग दिया है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top