Big breaking :-देहरादून पुलिस का तक्षक अब नहीं रहा, SSP देहरादून ने दी श्रद्धांजलि - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून पुलिस का तक्षक अब नहीं रहा, SSP देहरादून ने दी श्रद्धांजलि

 

*देहरादून पुलिस के अश्व दल का हिस्सा अश्व तक्षक के असामायिक निधन पर पुलिस लाइन में दी गयी शोक सलामी*

*मृतक अश्व के निधन पर दुख प्रकट करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा अश्व तक्षक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजली*

 

 

आज दिनांक: 18-07-2024 को देहरादून पुलिस के अश्व दल में नियुक्त अश्व “तक्षक“ का पुलिस लाइन देहरादून में आकस्मिक निधन हो गया। अश्व तक्षक के असामायिक निधन पर पुलिस लाइन देहरादून में उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अश्व तक्षक के असामायिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजली दी।

 

 

 

अश्व तक्षक वर्ष 2023 में देहरादून पुलिस के अश्व दल का हिस्सा बने थे, अपनी सेवा के दौरान अश्व तक्षक द्वारा कई महत्वपूर्ण शान्ति व्यवस्था तथा वीवीआईपी ड्यूटियों में अपना योगदान दिया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top