Big breaking :-देहरादून के नए DM सविन बंसल ने संभाला कार्यभार, DM कार्यालय का किया निरीक्षण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून के नए DM सविन बंसल ने संभाला कार्यभार, DM कार्यालय का किया निरीक्षण

नव नियुक्त जिलाधिकारी  सविन बंसल ने आज पूर्वाहन में जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया, जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी प्रेस से रूबरू होते हुए प्राथमिकता बताई।

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात कई आईएएस और पीसीएस के ट्रांसफर किए इन्ही में देहरादून के जिलाधिकारी को भी बदला गया है देहरादून में जिलाधिकारी सोनिका को हटाकर आईएएस सविन बंसल को जिलाधिकारी बनाया गया है। नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला।सविन बंसल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है पदभार संभालते ही मीडिया से रूबरू होकर अपनी प्राथमिकताएं बताई।

सविन बंसल ने बताया की नगर निगम की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है साथ ही यातायात, लैंड डिस्प्यूट, क्राइम, सरकार के योजनाएं को लेकर लोगो को जागरूक करने का काम किया जाएगा जनता की समस्याओं को लेकर जनसंवाद यथावत चलता रहेगा। जनता की साथ संवाद कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालने की कोशिश को जाएगी

 

 

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top