Big breaking :-देवखड़ी नाले ने मचाया तांडव, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, घरों में भी मलवा भरा, VIDEO - News Height
NAINITAL NEWS

Big breaking :-देवखड़ी नाले ने मचाया तांडव, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, घरों में भी मलवा भरा, VIDEO

देवखड़ी नाले ने मचाया तांडव, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, घरों में भी मलवा भरा, VIDEO

हल्द्वानी में देर शाम के समय हुई भारी बारिश से शहर के कई जगहों पर जल भराव की स्थिति हो गई है देवखड़ी नाला पूरी तरह से उफान पर आ गया था जिसने नाले के किनारे बनी दीवार भी तोड़ दिया है।जिसका सारा पानी लोगों की घरों की तरफ आ गया है और काफी नुकसान हो गया है लोगो के कई वाहन और स्कूल की कुछ गाड़ियां भी पानी में आए कीचड़ में फस गई है,सूचना मिलने पर एसडीएम परितोष वर्मा ,तहसीलदार सचिन कुमार, शहर विधायक सुमित हृदयेश, निर्वतमान मेयर जोगेंद्र रौतेला समेत काठगोदाम थाना पुलिस भी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालातो का जायजा ले रही है।

और लोगों के घरों से पानी की निकासी कराई जा रही है देवखड़ी नाला बरसात के दिनों में लगातार तबाही लेकर आ रहा है जिसके चलते पूर्व में भी लोगो को जान माल का नुकसान उठाना पड़ है फिलहाल हालत पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। नगर निगम से जेसीबी मशीन बुलाई गई है लोगों के घरों के आसपास से मालवा हटाने और देवखड़ी नाले से टूटी दीवार पर सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश एसडीएम परितोष वर्मा ने दिए हैं।

वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश देश ने भी प्रभावित लोगों के घरों में जाकर उनसे मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया प्रशासन के अधिकारियों को भी उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य किया जाए जहां भी जल भराव की स्थिति है वहां से पानी की निकासी की जाए और जो भी नुकसान लोगों का हुआ है उसका उचित मुआवजा दिया जाए

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top