Big breaking :-भू कानून में धामी सरकार का बाहुबली विधायक की पत्नी को बड़ा झटका। सरकार में निहित होगी जमीन . - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भू कानून में धामी सरकार का बाहुबली विधायक की पत्नी को बड़ा झटका। सरकार में निहित होगी जमीन .

 

भू कानून में धामी सरकार का बाहुबली विधायक की पत्नी को बड़ा झटका। सरकार में निहित होगी जमीन .

प्रदेश में सशक्त भू-कानून को लेकर चल रहे आंदोलनों के बाद शासन-प्रशासन भी सक्रिय है। सीएम धामी भी सशक्त भू- कानून लाने की बात कह चुके हैं।

भू कानून के चलते ही अब धामी सरकार ने उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के नाम से नैनीताल के सिल्टोना गांव में खरीदी गई जमीन को राज्य सरकार में निहित कर दिया गया है।

सख्त भू-कानून को लेकर उत्तराखंड में हो रही कवायद के बीच सरकार ने बाहुबली विधायक को तगड़ा झटका दिया है। देहरादून, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार जिलों में भूमि खरीद से संबंधित मामलों की जांच भी चल रही है। नैनीताल जिले की विभिन्न तहसीलों में बड़े पैमाने पर खरीदी गई जमीनें प्रशासन के रडार पर है।

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया उप्र की राजनीति में एक चर्चित नाम है। उत्तर प्रदेश के साथ ही कई प्रदेशों में राजा भैया की संपत्ति है। दरअसल वर्ष 2007 में विधायक की पत्नी भानवी सिंह ने बेतालघाट ब्लाक के सिल्टोना गांव में 0.555 हेक्टेयर कृषि भूमि का सौदा किया। जमीन पर तभी तारबाड़ भी कर दी गई।

लेकिन भूमि पर 16 साल बाद भी खेती संबंधी कोई कार्य नहीं होने पर राजस्व विभाग ने जांच के बाद भूमि सरकार के खाते में दर्ज कर ली है।

इस मामले में भानवी सिंह की ओर से कमिश्नर कोर्ट व राजस्व बोर्ड में भी अपील की गई थी, लेकिन वहां वह हार गई।

जानकारी के अनुसार, नियमानुसार दो वर्ष तक जिस प्रायोजन के लिए जमीन खरीदी जाती है, उसमें उसी उद्देश्य से कार्य होना चाहिए। ऐसे मामलों की नियमित जांच भी होती है। अगर ऐसा नहीं होता तो जमीन सरकार में निहित कर दी जायेगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top