Big breaking :-शीतलहर के चलते इस जिले में 3 से 14 जनवरी तक स्कूल और आँगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद ये हुआ आदेश जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शीतलहर के चलते इस जिले में 3 से 14 जनवरी तक स्कूल और आँगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद ये हुआ आदेश जारी

 

रूद्रपुर, – जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद अन्तर्गत सुबह के समय मध्यम घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

 

 

जिलाधिकारी ने शीतलहर के दृष्टिगत जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं हेतु 03 जनवरी से 14 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया हैं। उन्होने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों की आंगनबाड़ी कर्मी पोषाहार वितरण एवं अन्य विभागीय कार्य यथावत करती रहेगीं। आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उलंघन माना जायेगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top