Big breaking :-आपसी रंजिश में ग्रामीण के सिर पर हुआ खून सवार, ग्राम प्रधान के सिर पर किया हथाैड़े से वार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आपसी रंजिश में ग्रामीण के सिर पर हुआ खून सवार, ग्राम प्रधान के सिर पर किया हथाैड़े से वार

Pauri News: आपसी रंजिश में ग्रामीण के सिर पर हुआ खून सवार, ग्राम प्रधान के सिर पर किया हथाैड़े से वार

एक ग्रामीण ने प्रधान पर उस वक्त हमला कर दिया जब प्रधान गांव में किसी काम से पहुंचे।अन्य ग्रामीणों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ और ग्रामीणों ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया।

आपसी रंजिश के चलते एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। जिससे प्रधान बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। मामला पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलोटा गांव का है। प्रधान की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।

जानकारी के अनुसार, कोट ब्लॉक के पलोटा गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक ग्रामीण ने प्रधान पर उस वक्त हमला कर दिया जब प्रधान गांव में किसी काम से पहुंचे। नायब तहसीलदार संजय नेगी ने बताया कि प्रधान धीरेंद्र सिंह पंवार सुबह गांव में किसी काम से निकले थे। तभी एक ग्रामीण ने उन पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में प्रधान के सिर व पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। अन्य ग्रामीणों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ और ग्रामीणों ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top