Big breaking :-साहनी आत्महत्या कांड में दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर ईडी की रेड - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-साहनी आत्महत्या कांड में दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर ईडी की रेड

साहनी आत्महत्या कांड में दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर ईडी की रेड, एक के घर पहुंची

बिल्डर बाबा साहनी ने रिहायशी बिल्डिंग के आठवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आज साहनी के कारोबार से जुड़े दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर ईडी पहुंची।

 

 

साहनी आत्महत्या कांड के बाद अब साहनी के कारोबार से जुड़े दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर ईडी की रेड पड़ी है। ईडी एक कारोबारी के घर भी पहुंची।बिल्डर बाबा साहनी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी (आईपीसी 420) और जबरन वसूली करने के लिए धमकाना (आईपीसी 385) की धाराएं जोड़ी थी।

 

 

धाराओं की यह बढ़ोतरी पुलिस ने मृत्यु से पहले साहनी के 16 मई को दिए प्रार्थनापत्र को जांच में शामिल करते हुए की थी। साहनी ने खुद की जान का खतरा बताते हुए पुलिस को यह प्रार्थनापत्र दिया था।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top