Big breaking :-शासन ने अंतरमंडलीय तबादलों के लिए शिक्षकों से मांगे पांच-पांच जिलों के विकल्प, पहली बार प्रक्रिया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शासन ने अंतरमंडलीय तबादलों के लिए शिक्षकों से मांगे पांच-पांच जिलों के विकल्प, पहली बार प्रक्रिया

 

शासन ने अंतरमंडलीय तबादलों के लिए शिक्षकों से मांगे पांच-पांच जिलों के विकल्प, पहली बार प्रक्रिया

शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों का प्रस्ताव शासन को मिला है। शिक्षकों के एक से दूसरे मंडल में तबादलों के दौरान विद्यालय आवंटन में दिक्कत को देखते हुए सभी शिक्षकों से वरीयता क्रम में पांच-पांच जिलों के विकल्प लिए जाएं ताकि विकल्पों के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जा सके।

शासन ने सहायक अध्यापक एलटी के अंतरमंडलीय तबादलों के लिए शिक्षकों से पांच-पांच जिलों के विकल्प मांगे हैं। उन्हें ईमेल आईडी के माध्यम से सात दिन के भीतर यह विकल्प देने होंगे। सहायक अध्यापक (एलटी) के एक से दूसरे मंडल में पहली बार तबादले होने हैं।

 

अपर शिक्षा सचिव रंजना राजगुरु ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को जारी निर्देश में कहा, शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों का प्रस्ताव शासन को मिला है। शिक्षकों के एक से दूसरे मंडल में तबादलों के दौरान विद्यालय आवंटन में दिक्कत को देखते हुए सभी शिक्षकों से वरीयता क्रम में पांच-पांच जिलों के विकल्प लिए जाएं ताकि विकल्पों के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जा सके।

 

इसके लिए निदेशालय स्तर पर एक ई-मेल एड्रेस तैयार करें, जिसमें दोनों मंडलों की सूचनाएं ऑनलाइन एक सप्ताह के भीतर संकलित कर शासन को उपलब्ध कराई जाए। बताया गया है कि तय समय पर विकल्प न देने वाले शिक्षकों के बिना विकल्प तबादले कर दिए जाएंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top