Big breaking :-सरकार का बेटियों को तोहफा, अब उच्च शिक्षा के लिए हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सरकार का बेटियों को तोहफा, अब उच्च शिक्षा के लिए हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए

सरकार का बेटियों को तोहफा, अब उच्च शिक्षा के लिए हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा में बेटियों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए नंदा गौरा योजना में बदलाव की घोषणा की है।

 

नंदा गौरा योजना के तहत बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार हर साल वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इसके लिए योजना में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को एक महीने के भीतर विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में चल रही ‘नंदा गौरा योजना’ जो वर्तमान में बेटियों के जन्म पर 11,000 रुपये और 12वीं पास करने पर 51,000 रुपये देती है, राज्य सरकार इसमें अब बदलाव करने जा रही है। इस योजना को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़कर हर साल पात्र बेटियों के खाते में 10,000 रुपये या उससे अधिक की राशि देने का प्रस्ताव रख रही है। यह वित्तीय सहायता बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगी और उनकी शिक्षा के खर्च को आसान बनाएगी।

प्रत्येक जिले में बनेंगे महिला छात्रावास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बदलाव के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, और योजना में आवश्यक संशोधनों के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। प्रदेश के हर जिले में कामकाजी महिला छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा, जिन्हें पीपीपी मोड में संचालित किया जाएगा। सीएम ने इस योजना के तहत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भूमि की उपलब्धता की जांच और पीपीपी मोड में संचालन की योजना तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top