Big breaking :-हल्द्वानी: यहां की नाबालिग छात्रा से दिल्ली के होटल में सामूहिक दरिंदगी, महाराष्ट्र और दिल्ली के पांच आरोपी गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हल्द्वानी: यहां की नाबालिग छात्रा से दिल्ली के होटल में सामूहिक दरिंदगी, महाराष्ट्र और दिल्ली के पांच आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी: यहां की नाबालिग छात्रा से दिल्ली के होटल में सामूहिक दरिंदगी, महाराष्ट्र और दिल्ली के पांच आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी: मुखानी से 4 अक्टूबर से लापता नाबालिक छात्रा से दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिक छात्रा स्कूल को निकली थी लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। जहां परिवार वालों ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन से चली गई है। पुलिस ने पांच दिन पहले उसे दिल्ली से बरामद किया इसके बाद छात्रा ने खुलासा करते हुए बताया की दिल्ली में उसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला सही पाया गया जहां पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि पांच लोगों ने उसके साथ दिल्ली के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया।पुलिस ने दिल्ली के होटल से सीसीटीवी फुटेज और होटल में दी गई आईडी की मदद से पांचों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।उधर नाबालिग के बयान और मेडिकल मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है

मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पांच आरोपियों में से तीन महाराष्ट्र के और दो दिल्ली के हैं। सीईओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि मुखानी थाने में नाबालिक छात्रा की गुमशुदा की दर्ज थी जहां पुलिस की टीम छात्रा की तलाश में लगी हुई थी। 5 दिन पहले छात्रा को बरामद किया गया है। जांच पड़ताल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top