Big breaking :-देहरादून जिले में हरेला पर्व पर्व इतने लाख लगे पेड जानिए किस विभाग ने कितने लगाए - News Height
DEHRADUN NEWS

Big breaking :-देहरादून जिले में हरेला पर्व पर्व इतने लाख लगे पेड जानिए किस विभाग ने कितने लगाए

राज्य के लोक पर्व हरेला के अवसर पर आज जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त सूचना के अनुसार 490645 वृक्ष रोपित किए गए।*

 

 

शिक्षा विभाग 6305, सिंचाई विभाग 1090, बालविकास 1080, कृषि विभाग 7000, नगर निगम 3600, एमडीडीए 5000,ग्राम्य विकास 77907, उद्यान विभाग 33100, लोनिवि 774, वनविभाग द्वारा 361092 (वन विभाग देहरादून 35000, वन विभाग चकराता 63000, वन विभाग मसूरी 13827, वन विभाग कालसी 249265) वृक्ष रोपित किए गए।

*जनपद में हरेला पर्व के अवसर पर वन विभाग एवं विभिन्न विभागों सहित 10.50 लाख वृक्ष रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। जहां वन विभाग द्वारा 6.50 लाख तथा अन्य विभागों द्वारा लगभग 4 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।* निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आज पहले दिन जनपद में 490645 वृक्षारोपण किया गया है। 17 एवं 18 जुलाई वृक्षारोपण अभियान जारी रहेगा। हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

 

 

इसके अतिरिक्त *जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर जिला प्रशासन द्वारा ‘हरित देहरादून पहल’ के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया जा रहा है। तथा जनमानस को पेड़ों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।* *हरित देहरादून पहल के अन्तर्गत अब तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर 3262 पौधे रोपे गए हैं,

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top