Big breaking :-शहर के हर्षवर्धन बने सेना में अफसर, माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शहर के हर्षवर्धन बने सेना में अफसर, माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा

शहर के हर्षवर्धन बने सेना में अफसर, माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा

शहर के हर्षवर्धन बने सेना में अफसर, माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा
हल्द्वानी – हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता श्री वीरेंद्र सिंह परिहार के पुत्र हर्षवर्धन सिंह परिहार एनडीए की पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में रिक्रूट हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में जहां खुशी का माहौल है तो वहीं शहर के गणमान्य लोग व अधिवक्ता हर्षवर्धन की उपलब्धि पर पूरे परिवार को बधाई दे रहे हैं।

सेना में बतौर लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल हुए हर्षवर्धन के पिता वीरेंद्र सिंह परिहार वरिष्ठ अधिवक्ता है और माता रेखा परिहार आर्मी स्कूल बरेली में शिक्षिका के रूप में तैनात है। कठिन मेहनत, लगन और परिश्रम से एनडीए की परीक्षा पास कर आज IMA देहरादून में पासिंग आउट परेड में शामिल होकर माता-पिता ने इस गर्व के क्षण का अनुभव लिया । बेटे को सेवा में लेफ्टिनेंट के रूप में अफसर बनता देख माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। खबर पहाड़ की पूरी टीम तरफ से परिहार परिवार को बधाई और शुभकामनाएं

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top