Big breaking :-हरियाणा रोडवेज की बस ने मारी युवक को टक्कर, मौत - News Height
DEHRADUN NEWS

Big breaking :-हरियाणा रोडवेज की बस ने मारी युवक को टक्कर, मौत

 

*कोतवाली विकासनगर*

आज दिनांक 22/08/2024 को चौकी कुल्हाल पर सूचना प्राप्त हुई कि गुज्जर बस्ती शिमला बायपास रोड कुंजा ग्रांट के पास सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को बस द्वारा टक्कर मार दी गई है, सूचना पर चौकी प्रभारी कुल्हाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। आसपास के लोगों द्वारा बताया कि हरियाणा रोडवेज बस संख्या HR68GV3056 द्वारा उक्त मृत व्यक्ति को टक्कर मारी गई है, सूचना पर तत्काल चौकी धर्मावाला से संपर्क कर उपरोक्त बस को चौकी धर्मावाला में रुकवा कर पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।

 

 

मृतक के संबंध में जानकारी करने पर मृतक की पहचान अरुण सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर ग्रांट थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर आवश्यक कार्रवाई हेतु राजकीय चिकित्सालय विकास नगर भेजा गया। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top