Big breaking :-टिहरी के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के गेवाली गांव में बादल फटने से हाई स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है VIDEO देखिए - News Height
TEHRI GARHWAL NEWS

Big breaking :-टिहरी के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के गेवाली गांव में बादल फटने से हाई स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है VIDEO देखिए

बाल गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से घर को छोड़ कर भागे लोग, डर के साए में कटी रात
/ नई टिहरी देर रात 12:00 के करीब टिहरी जिले के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के गेवाली गांव में बादल फटने से हाई स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है साथ ही कई हेक्टर भूमि, पेयजल, विद्युत लाईन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे गेंवाली गांव के लोगों भय का माहौल बना हुआ है।

वही बूढ़ाकेदार में बाल गंगा नदी का जलस्तर बढ़ाने के कारण ग्रामीण रात भर घर छोड़कर इधर-उधर भागते हुए नजर आए जिसे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

वही 27- 27 अगस्त को थाती बूढ़ाकेदार के बाल गंगा एवं धर्म गंगा से गांव के दोनों और भयंकर कटाव होने के कारण थाती बूढ़ाकेदार गांव पर एक ओर बाल गंगा के कटाव हो रहा है । दूसरी ओर धर्म गंगा के कटाव से दोनो तरफ गांव के ऊपर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं ।जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top