Big breaking :-देहरादून में जमकर बाउंसार करते हैं गुंडागर्दी, अब ये मारपीट का ये वीडियो आया सामने, माफ़ी मांग रहें युवक पर भी मारे चांटे चांटे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून में जमकर बाउंसार करते हैं गुंडागर्दी, अब ये मारपीट का ये वीडियो आया सामने, माफ़ी मांग रहें युवक पर भी मारे चांटे चांटे

बार में पार्टी करने गए युवकों को बाउंसरों ने जमकर पीटा। वीडियो वायरल

देहरादून। बार में पार्टी करने पहुंचे युवकों पर टूट पड़े बाउंसर। युवकों की मारपीट का मामल देहरादून की राजपुर रोड स्थित एक बार में सामने आया है।

बताया गया कि, शराब पीने के दौरान मामूली विवाद के बाद बार बाउंसरों ने युवकों की जमकर पिटाई कर डाली। एक युवक को सीढ़ियों से घसीटकर उस पर जमकर लात-घुसें बरसाए।

वहीं माफी मांग रहे दूसरे युवक को बाउंसर ने मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। बाउंसरों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ युवक एक बार में पार्टी करने के लिए गए थे। बार में पार्टी के दौरान युवकों और बाउंसरों के बीच विवाद हो गया।

 

विवाद इतना बढ़ गया कि बाउंसरों ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी। सीढ़ियों से घसीटते हुए एक युवक को नीचे गिराने के बाद बाउंसरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

 

वहीं इस पूरे मामले में देहरादून एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि, शहर में किसी भी सूरत में गुडागर्दी बदर्शत नहीं की जाएगी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि शहर का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top