Big breaking :-हल्द्वानी में गौ मूत्र टैंक में गिरने से पति और पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई - News Height
NAINITAL NEWS

Big breaking :-हल्द्वानी में गौ मूत्र टैंक में गिरने से पति और पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई

हल्द्वानी में टैंक मे दम घुटने से पति- पत्नी की मौत

हल्द्वानी में गौ मूत्र टैंक में गिरने से पति और पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है, पूरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिठोरिया नंबर 2 का है, जहां पर आज सुबह बदायू निवासी 40 वर्षीय मटरु लाल गौ मूत्र टैंक को साफ करने के लिए उतरा तो अचानक वह टैंक के अंदर ही बेहोश हो गया। वही यह देखकर मटरू की पत्नी 35 वर्षीय रानी टैंक में चली गई और अपने पति को बाहर निकलने लगी, लेकिन टैंक के अंदर गैस से दम घुट गया और दोनों की मौत हो गई है।

 

 

सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों लोगों का पंचनामा भर दिया गया है। दोनो पति और पत्नी बदायूं उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और जगदीश जोशी की गौशाला में वह कई सालों से काम कर रहे थे और आज गौ मूत्र टैंक के गैस में दम घुटने से मौत हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया टैंक में गिरने से दोनों पति-पत्नियों की मौत हो गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच भी की जा रही है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top