Big breaking :-सीएम धामी की अधिकारियो संग महत्वपूर्ण बैठक, कावड़ यात्रा, सड़को के गड्ढा मुक्त करने समेत दिए ये निर्देश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम धामी की अधिकारियो संग महत्वपूर्ण बैठक, कावड़ यात्रा, सड़को के गड्ढा मुक्त करने समेत दिए ये निर्देश

*शासकीय आवास में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश की सभी सड़कों को मानसून के बाद एक माह की सीमा निर्धारित करते हुए जल्द से जल्द गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए।*

 

 

*अधिकारियों को कांवड़ मेले के दृष्टिगत सुरक्षा की सभी तैयारियों को पुख्ता करने, घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था आदि का भी विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया।*

 

 

*बैठक के दौरान प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में धारण क्षमता के अनुसार ही निर्माण कार्य किए जाएं एवं पर्यटन स्थलों पर भी पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने हेतु रिक्त स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिन सरकारी गेस्ट हॉउस की स्थिति सही नहीं है उनकी मेंटेनेंस कराई जाएगी साथ ही वहां पर पर्यटकों के दृष्टिगत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।*

 

 

*अधिकारियों को जीएसटी चोरी रोकने एवं कलेक्शन बढ़ाने, इसके लिए जरूरत पड़ने पर अभियान चलाने के साथ ही प्रदेश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए*

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top