Big breaking :-बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में गिरफ्तार गुप्ता बंधुओं को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में गिरफ्तार गुप्ता बंधुओं को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में गिरफ्तार गुप्ता बंधुओं को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

देहरादून : साहनी बिल्डर आत्महत्या मामलें में गिरफ्तार

गुप्ता बंधुओं को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। देहरादून की ACJM कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेजा गया। बता दें कि आत्महत्या के बाद पुलिस कोबिल्डर साहनी का सुसाइड नोट मिला था।

सुसाइड नोट में अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता के नाम का ज़िक्र बिल्डर ने किया था। गुप्ता बंधु लगातार साहनी बिल्डर पर दबाव दबाव बना रहे थे। गुप्ता बंधुओ ने सहारनपुर पुलिस को भि शिकायत दी थी और सहारनपुर पुलिस ने उस दिन साहनी को थाने बुलाया था। दबाव बनाने के लिए गुप्ता बंधुओ द्वारा सहारनपुर पुलिस से साहनी बिल्डर पर दबाव बनवाया जा रहा था।

सहारनपुर के सीओ की भूमिका को लेकर भी न्यायालय में सवाल उठाए गए हैं। तो वही बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दोनों आरोपियों के मेडकिल को लेकर भी प्रार्थना पत्र डाला है। वहीं अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता की बेल पर सोमवार को पुनः सुनवाई होगी।

आपको बता दें कि बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी देहरादून में ही पैसिफिक गोल्फ सोसाइटी में रहते थे. शुक्रवार 24 मई को उन्होंने सोसाइटी के पास ही निर्माणाधीन बिल्डिंग में कूद कर सुसाइड कर लिया उनके परिजन सतेंद्र सिंह साहनी को लेकर हॉस्पिटल भी गए. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. सतेंद्र सिंह साहनी के पास एक सुसाइड नोट मिला है. सतेंद्र सिंह साहनी ने अपने सुसाइड नोट में गुप्ता बंधुओं पर निर्माणाधीन परियोजना में भागीदार के एग्रीमेंट के खिलाफ हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है.

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे रणवीर सिंह साहनी ने थाना राजपुर में लिखित तहरीर में बताया है कि अजय कुमार गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता उनके पिता सतेंद्र सिंह साहनी को डरा-धमका व ब्लैकमेल कर रहे थे. इस संबंध में उनके पिता ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस को पहले दिया था. इसके अलावा अजय कुमार गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता ने सहारनपुर पुलिस को उनके पिता के खिलाफ झूठी शिकायत दी थी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top