Big breaking :-उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले होगा खेल महाकुंभ, एक अक्तूबर से कराने के निर्देश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले होगा खेल महाकुंभ, एक अक्तूबर से कराने के निर्देश

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले होगा खेल महाकुंभ, एक अक्तूबर से कराने के निर्देश

खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए सरकार और विभाग पूरी तरह से तैयार है। खेलों के लिए तिथि की घोषणा का इंतजार है।

प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले खेल महाकुंभ होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को एक अक्तूबर से इसे कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए विभाग ने 264 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट बनाया है। प्रयास किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के साथ ही महिला स्पोर्ट्स कालेज एवं खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करें।

खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए सरकार और विभाग पूरी तरह से तैयार है। खेलों के लिए तिथि की घोषणा का इंतजार है। इस मसले पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा और केंद्रीय खेल मंत्री से भी बात हुई है। राजीव गांधी स्टेडियम, राष्ट्रीय खेल होने तक खेल विभाग के अधीन रहेगा। प्रयास किया जाएगा कि स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय खेल हों। बैठक में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में भी चर्चा की गई।

बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं प्रोत्साहन योजना के लाभर्थियों को अवशेष छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी के माध्यम से एक अक्तूबर तक कर दिया जाए। जबकि योजना के चयन ट्रायल्स हर साल शैक्षणिक सत्र के अनुसार अप्रैल एवं जून के मध्य किया जाए। मंत्री ने यह भी कहा, खेल विभाग पंजीकृत खेल संघों की सूची अपनी वेबसाइट में प्रदर्शित करें, जिससे खेल संघों की जानकारी प्राप्त की जा सके।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक जितेन्द्र कुमार सोनकर, प्रभारी अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, शक्ति सिंह, नीरज गुप्ता, संजीव कुमार पौरी, राजेश मंमगाई, कमल कान्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top