Big breaking :-IPS मणिकांत के SSP बनते ही उधम सिंह नगर पुलिस के बदले तेवर, देर रात बदमाश के साथ हुई मुठभेड़, बदमाश हुआ गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-IPS मणिकांत के SSP बनते ही उधम सिंह नगर पुलिस के बदले तेवर, देर रात बदमाश के साथ हुई मुठभेड़, बदमाश हुआ गिरफ्तार

उधम सिंह नगर जिले में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में दिलशाद नाम के अपराधी को पैर में गोली लगी है दरअसल जयपुर थाना क्षेत्र में बीती 14 तारीख को हुई लूट की घटना में पुलिस को आरोपी की तलाश थी देर रात मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी

 

 

इस बीच पुलिस ने दिलशाद को रोकने का प्रयास किया जो की बाइक पर सवार था उसने बाइक रोकने के बजाय पुलिस पर फायर कर दिया पुलिस द्वारा जवाबी फायर में दिलशाद को गोली लगी है। दिलशाद के साथ बाइक पर बैठा दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया इस सूचना पर तत्काल एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे फरार आरोपी की तलाश के लिए कांबिंग के निर्देश देने के साथ-साथ घायल आरोपी को तत्काल हायर सेंटर सुशीला तिवारी रेफर करने के निर्देश दिए

 

 

 

एसएससी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र ने बताया हैकि दिलशाद बेहद शातिर है इसकी आपराधिक हिस्ट्री भी निकाली जा रही है।अपराधियो के खिलाफ सख्ती से पुलिस पेश आएगी। मुठभेड़ रात दो बजे के करीब हुई है और आरोपी काशीपुर का रहने वाला है पूरे ऑपरेशन में एसपी काशीपुर अभय सिंह भी मौजूद रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top