Big breaking :-शराब तस्कर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर भागा - News Height
ALMORA NEWS

Big breaking :-शराब तस्कर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर भागा

Almora News: शराब तस्कर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर भागा

अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ा। आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। भतरौंजखान के थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि स्कूटी सवार हरीश निवासी ग्राम नेवलगांव अल्मोड़ा को शराब के 47 पव्वों के साथ पकड़ा गया।

 

 

इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगा और फरार हो गया। घटना में हेड कांस्टेबल रवींद्र सिंह गिर गए और उनके सिर में गहरी चोट आई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top