Big breaking :-मनसा देवी और चंडी देवी जा रहें हैं तो जान ले इन तारीखों को रोप वे रहेगा बंद, जाना पड़ेगा सीढ़ियों से - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मनसा देवी और चंडी देवी जा रहें हैं तो जान ले इन तारीखों को रोप वे रहेगा बंद, जाना पड़ेगा सीढ़ियों से

हरिद्वार जा रहे हैं.. मनसा और चंडी देवी दर्शन को, तो हजारों सीढ़ियां चढ़नी ही होंगी.. जानें क्‍या है वजह

चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ध्यान देने वाली बात है. अगर आप इन मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे हैं तो आपको हजारों सीढ़ियां चढ़नी ही होंगी. इस कंपनी का रखरखाव करने वाली कंपनी ने ऐसा करने का फैसला लिया है. हालांकि इन्‍हें दोनों रोप वे को लंबे समय के लिए बंद नहीं किया गया है, बल्कि थोड़े वक्‍त के लिए इनका संचालन रोका गया है. आइये जानते हैं ऐसा क्‍यों किया गया है…

दरअसल, चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर रोप वे के अर्धवार्षिक रखरखाव के लिए उषा ब्रेको कंपनी, जो रोपवे का संचालन करती है, ने इन्‍हें बंद कर दिया है.

उषा ब्रेको के अनुसार, “यह नियमित रखरखाव का काम है जो साल में दो बार किया जाता है. इस दौरान श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिरों तक जाना होगा.”

यदि आप इन तारीखों के बीच मंदिरों में दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पैदल ही मंदिर तक जाना होगा.

रोपवे बंद होने की तारीखें:
मनसा देवी मंदिर: 9 जुलाई से 12 जुलाई 2024चंडी देवी मंदिर: 15 जुलाई से 18 जुलाई 2024

रोपवे फिर से कब खुलेंगे:
मनसा देवी मंदिर: 13 जुलाई 2024चंडी देवी मंदिर: 19 जुलाई 2024

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top